मैनपुरी जनपद के बेवर में आयोजित शहीद मेला में रविवार को शामिल हुए फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि शहीदों को नमन करना प्रत्योक भारतीय का दायित्व है। शहीदों की शान में देशभर में आयोजन होने चाहिए।
नदियों की स्वच्छता उन्होंने कहा कि जल संरक्षण करके नदियों को स्वच्छ रखना जरूरी है। स्वच्छता से ही इंसान दीर्घायु हो सकता है। आज हम भले ही उजाले में हैं लेकिन कल हमारा अंधकार में होगा।
शहीद मेला में शहीद मंच पर शहीद क्रांति सम्मान समारोह में लखनऊ की नौ साल की बालिका बागीशा पंत ने दुल्हन चली, पहन चली, तीन रंग की चोली गीत पर कत्थक नृत्य किया। बागीशा को मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं।
सात जुलाई 2019 को पांच प्रांतों के लोकगीतों पर लगातार प्रस्तुति देकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज किया जा चुका है। प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की छात्राओं ने अखबार से निर्मित परिधान पहनकर प्रदर्शन किया।