आगरा में 14 जून को शमशाबाद में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारियां जोरो पर हैं। जिला पंचायत की ओर से आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री एपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। कहने को तो यह सरकारी आयोजन है, लेकिन सियासी हलकों में इसे विधानसभा चुनाव के लिए फतेहाबाद सीट पर दावेदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।