फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के एटीवी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत से सनसनी फैल गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा काटकर तीन साथियों पर आरोप लगाया। मृतक के भाई ने तीन साथियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि पुलिस तबियत बिगड़ने पर जान जाना बता रही है।
विज्ञापन

अडींग के कंचनपुर निवासी भगवान सिंह (45) पुत्र केहर सिंह राजमिस्त्री था। शुक्रवार की देररात संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। यह घटना थाना हाईवे के एटीवी के पास हुई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार में उबाल आ गया।
काफी देर हंगामा काटने पर मृतक के भाई राजपाल सिंह की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चंद्रपाल, हंसराज और रणवीर के खिलाफ दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर राजमिस्त्री की मौत हुई है। उसके तीनों साथी उसे अस्पताल भी ले गए। यहां उसकी मौत हुई। मृतक के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें