फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरलता से किसी को भी प्रभावित करने वाले थे राजेन्द्र प्रसाद: सगर

विज्ञापन
टूंडला में प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाते सपाई - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। देश के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर सपाइयों द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में सपा के एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश सगर ने कहा कि बाबूजी की सादगी और सरलता से कोई भी प्रभावित हो सकता था।
विज्ञापन

सुभाष चौराहा स्थित कैंप कार्यालय आयोजित गोष्ठी में नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम और वरिष्ठ सपा नेता अशोक यादव ने कहा कि भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद विहार और भारतीय संस्कृति के साथ सामान्य जनता के प्रतिनिधि थे। वह सरल जीवन और सच्चाई के अवतार थे।
वरिष्ठ सपा नेता अजब सिंह यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद का जीवन बाहर और अंदर से एक समान था। पवन कक्कड़, अविनाश दिवाकर, ओम प्रकाश दिवाकर, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें