गौरतलब है कि 21 फरवरी 1985 में राजा मानसिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजा मानसिंह के दामाद विजय सिंह सिरोही ने मुकदमा दर्ज कराया थी। वह घटना के चश्मदीद भी थे।
संबंधित खबर- राजा मानसिंह हत्याकांड: 35 साल बाद आया फैसला, सुनवाई के दौरान 1700 तारीख, 25 जिला जज बदले
जिला जज ने 22 जुलाई 2020 को राजस्थान पुलिस के तत्कालीन सीओ कान सिंह भाटी सहित 11 पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया था।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कान सिंह भाटी की जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जयपुर में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।