फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिलावटखोरी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
मिलावटखोरी के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने ग्राहकों को कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिए मंगलवार को जागरूकता रैली निकालकर ग्राहक जागरण पखवाड़े का शुभारंभ किया। छात्राओं ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया। रैली सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी से प्रारंभ होकर बल्केश्वर चौराहा, नंदी चौक होते हुए कमला नगर थाने पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल बताया कि ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिए ग्राहक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाएगी। संयोजक सुमन गोयल ने बताया कि इसमें शिकायत निवारण की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। समापन 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर किया जाएगा।
पखवाड़े में आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया जाएगा। रैली में अशोक बाबू गुप्ता, बनवारी लाल जिंदल, हरिओम गोयल, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, कुमकुम उपाध्याय, मीनाक्षी शर्मा, पूजा जैन, अमित ग्वाला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें