पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक
आगरा। पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुई। समिति के सदस्यों ने मंत्रालय में हिंदी में सरकारी कामकाज के उपयोग को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति की सदस्य डॉ. सुमन सुराणा ने हिंदी के सरकारी कामकाज में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर दिया। सदस्य सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद सुमन सुराणा ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से भी मुलाकात की। ब्यूरो