फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से किसान की बर्बादी, भीग रही धान की फसल

Tue, 28 Oct 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 20 किशनी क्षेत्र में खेतों में पड़ी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। एक तरफ किसान बार-बार हो रही बारिश के चलते अपने खेतों में खड़ी धान की फसल की कटाई और मड़ाई नहीं कर पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आलू की फसल पर भी संकट छाया हुआ है। हाल में खेतों में की गई आलू की बुवाई के बाद पानी भरने से आलू खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

एक पखवाड़ा पहले हुई जोरदार बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया था। इससे धान की फसल की कटाई और आलू की बुवाई प्रभावित हुई थी। पिछले एक सप्ताह से लोग धान की कटाई और मढ़ाई के साथ आलू की बुवाई का कार्य कर रहे थे। इसी बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। सोमवार दोपहर से शुरू हुई हल्की बारिश का दौर मंगलवार शाम तक रुक रुककर चलता रहा है। हवा के साथ हुई बारिश ने खेतों में खड़ी धान की फसल को बिछा दिया है।
अब फसल इस प्रकार की हो गई है कि इसे कंबाइन मशीन से नहीं कटा जा सकता है। कुछ लोगों ने धान की कटाई कर फसल को मड़ाई के लिए एकत्रित कर लिया था वह भी पूरी तरह भीग गई है। किसानों द्वारा खेतों में ही त्रिपाल और पॉलिथीन आदि से धान की फसल को बचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन, नाकाफी है। वहीं आलू की फसल में पानी भरने से बुवाई किए गए आलू के सड़ने का खतरा दिख रहा है।
विज्ञापन

-
किसान झेल रहा दोहरी मार
गांव रठेरा निवासी किसान आराम सिंह का कहना था कि किसान पर इस बार दोहरी मार पड़ रही है। बार-बार की बारिश के चलते धान की कटाई नहीं हो पा रही है वहीं धान की फसल के दाम भी गिर रहे हैं। बादाम सिंह का कहना था कि दो दिन पहले ही उन्होंने आलू की बुवाई की थी बारिश होेने के कारण खेत में पानी भर गया है।
-
समय से पहले महसूस हुई सर्दी
पिछले दो दिन से हुई बारिश ने मौसम में बड़ा परिवर्तन किया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री नापा गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री। अक्तूबर के अंत में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री आने से लोगों को सर्दी महसूस हुई। लोगों को समय से पहले ही गर्म कपड़े निकालने पड़े। बाइक सवारों को सर्दी से ठिठुरते हुए देखा गया। बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कतें समय से पहले आई सर्दी ने बढ़ा दी हैं।

फोटो 20 किशनी क्षेत्र में खेतों में पड़ी धान की फसल। संवाद

फोटो 20 किशनी क्षेत्र में खेतों में पड़ी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें