फोटो 35 जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समीक्षा करते डीएम। स्रोत प्रशासन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। परिवहन, लोक निर्माण, पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सम्मिलित प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि गलत साइड ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। जनपद के किसी भी मुख्य मार्ग पर गड्ढे न हों। मुख्य मार्गों के किनारे अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएं। अभियान चलाकर स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाएं।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। चिन्हित ब्लैक-स्पॉट पर तत्काल साइनेज, साइन बोर्ड लगाए जाएं। माह सितंबर में 42 सड़क दुर्घटनाओं में 28 व्यक्तियों की मौत हुई। जबकि सितंबर 2024 में 47 सड़क दुर्घटनाओं में 21 व्यक्तियों की मौत हुई थी।
एआरटीओ शिवम यादव, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ आरसी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण एके अरूण, जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता मौजूद रहे।