फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से चंबल पांटून पुल मार्ग बना दलदल, फंसे वाहन

विज्ञापन
बारिश से चंबल पंटून पुल मार्ग कीचड़ में तब्दील, वाहन फंसे
विज्ञापन
पिनाहट। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। चंबल घाट पर बने पांटून पुल तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। मार्ग की बदहाली के चलते पांटून पुल से आवागमन करने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह कीचड़ फैल गया है, जिससे पैदल यात्रियों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले वाहन दलदल में फंस रहे हैं। बुधवार को कई चारपहिया वाहनों को ट्रैक्टर की मदद से खींचकर पक्की सड़क तक पहुंचाया गया। इससे आवागमन बाधित रहा। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।ग्रामीणों ने प्रशासन से पांटून पुल पहुंच मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें