फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को भी इंद्रदेव ने किया भोले का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सावन के महीने में लगातार तीसरे सोमवार को भी इंद्रदेव ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दोपहर में 1.30 बजे मौसम में बदलाव नजर आया। काले बादल छाए और उसके बाद से रुक-रुककर बारिश होती रही जो रात तक चली। बीते 24 घंटे में 31.4 मिमी बारिश ताजनगरी में दर्ज की गई। सावन के सोमवार पर बारिश होने का यह संयोग इस बार ही हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा तो रात में यह एक डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। दोपहर बाद शुरू हुई रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश में ताजमहल में पर्यटक भीगते और मस्ती करते हुए नजर आए। रविवार शाम से सोमवार शाम तक 24 घंटे में 31.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार को 26 मिमी बारिश हुई थी। अगस्त का पहला सप्ताह बारिश के लिहाज से आगरा के लिए बेहतर रहा है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में उमस बढ़ेगी। दिन में बादलों की लुकाछिपी हो सकती है, लेकिन तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार बने रहेंगे। दोपहर में चुभती हुई धूप परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें