फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन बढ़ी, कल हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में रविवार की सुबह आठ बजे तक धुंध की चादर छाई रही। गलन भरी सर्दी से ठिठुरन बढ़ गई। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, चार और पांच जनवरी को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शहर में शनिवार की रात से ही धुंध की चादर छा गई। सुबह आठ बजे तक धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम रही। इसका असर रेल परिचालन पर भी पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली मगर गलन भरी ठंड बरकरार रही। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सर्द हवा ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सूरज ढलने के बाद सर्दी के तेवर तीखे होल गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन कोहरा छाएगा। चार और पांच जनवरी को बारिश के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें