फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। गांव के ही युवक के साथ उटंगन नदी पर मछली पकड़ने गए वृद्ध का शनिवार देर रात बीहड़ से शव बरामद किया गया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया। रविवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बीघापुर निवासी गीतम सिंह ने बताया कि उसके पिता लेखराज (60) शनिवार को सुबह मछली पकड़ने के लिए गांव के ही युवक के साथ उटंगन नदी पर गए थे। साथ गया युवक शाम चार बजे मछली लेकर घर वापस आ गया। रात आठ बजे तक पिता के नहीं लौटने पर गीतम ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसे बीहड़ में पिता का शव मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें