फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बारिश का कहर: भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दब गए 6 लोग; तीन अस्पताल में भर्ती

Sat, 14 Sep 2024 12:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बारिश की वजह सो दो मंजिला मकान भराभर गिर गया। मलबे में परिवार के 6 लोग दब गए। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
बारिश में गिरा दो मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा  में बारिश से हुए गांव में जलभराव से दो मंजिला मकान अचानक भरभर गिर गया। मकान में सो रहे मकान स्वामी सहित छह लोग दब गए। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर निवासी हरिकिशन शुक्रवार को अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे, तभी देर रात करीब 12 बजे अचानक दो मंजिला मकान भराभर गिर गया। मकान में हरिकिशन, हेमलता,  सुरेंद्र सिंह, जिया, महक, जयंत दब गए। सूचना पर मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने परिजनों को मलबे से बाहर निकाला।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में जयंत और महक के कोई चोट नहीं आई है। जलभराव से पूर्व के मकान में दरारें आ गई थी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि अचानक मकान गिर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें