फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः सावन में हुई झमाझम बारिश, किसानों के लिए बनी 'संजीवनी' तो शहर के लिए मुसीबत

Thu, 01 Aug 2019 05:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक घंटे की झमाझम बारिश से गुरुवार को लोगों को गर्मी से निजात मिली। पिछले पांच दिनों से बारिश न होने के चलते लोगों को चिंता थी कि कहीं इस बार सावन सूखा न चला जाए।
विज्ञापन

 
आसमान में बादल तो सुबह-शाम छाए रहते थे। लेकिन, बारिश नहीं हो रही थी। गुरुवार को दोपहर बाद बादल घुमड़े तो बारिश भी शुरू हुई। दोपहर ढाई बजे शुरू हुई झमाझम बारिश एक घंटे तक हुई। तेज बारिश के चलते गर्मी के तेवर भी ढीले पड़ गए। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 31 डिग्री पर आ पहुंचा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

हालांकि एक घंटे की ही बारिश में शहर के मुहल्लों में बने नाले ओवरफ्लो होने लगी। जिससे लोगों की चिंता जरूर बढ़ गई। लेकिन, बारिश बंद होने के बाद धीरे-धीरे सारा पानी निकल गया। गर्मी से परेशान बच्चों और युवाओं ने पानी में खूब मस्ती की। स्कूल और कोचिंग से लौटते समय बच्चे बारिश में भीगते नजर आए तो वहीं युवा भी बारिश में अपनी बाइकों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश बंद होने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे, जिससे रात में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

धान के लिए संजीवनी
बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दिलाई ही है, लेकिन खेतों में खड़ी धान की फसल के लिए ये बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। जिले में अगर बात करें तो धान की 80 प्रतिशत रोपाई का काम पूरा हो चुका है।

लेकिन, 20 प्रतिशत किसान अभी भी धान की रोपाई कर रहे हैं। ऐसे में बारिश होने से उन्हें पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें