फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Rain: कासगंज में रात भर हुई बारिश ने मचाई तबाही, दुकानों और फैक्टरियों में भरा पानी

Thu, 22 Sep 2022 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कासगंज में जबरदस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से पूरे शहर में हर गली, मोहल्ले और बाजार में पानी भर गया है। 
विज्ञापन
कासगंज में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश ने कहर बरपा रखा है। कई जिलों में बुधवार रात से बारिश हो रही है। कासगंज जिले में रात भर जबरदस्त बारिश हुई। जिससे पूरे शहर में हर गली मोहल्ले बाजार में पानी भर गया। तमाम दुकानों फैक्टरियों में बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


बारिश इतनी ज्यादा हुई है कि जिन इलाकों में पहले कभी पानी नहीं भरता था, उन इलाकों में भी जलभराव हो गया। लोगों के मुताबिक, 25-30 साल में ऐसी बारिश नहीं देखी गई है। रात 11:00 बजे से शुरू हुआ पानी तेजी के साथ 6 घंटे तक बरसा। सुबह लोग अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचे।

यहां भीगा समान देख कर हक्के बक्के रह गए। खेतों में भी फसलों को क्षति हुई है। तेज बारिश के कारण और हवाओं के कारण तमाम फसलें खेतों में गिर गई जिससे किसानों को भी काफी नुकसान है। वहीं, फिरोजाबाद में भी बरसात के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले, आगरा में मंगलवार को पांच घंटे और बुधवार सुबह और रात में झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी की छुट्टी कर दी। तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से आगरा श्रीनगर और कटरा जैसे शहरों से ज्यादा ठंडा रहा। इन दोनों शहरों का दिन का तापमान आगरा से ज्यादा रहा। श्रीनगर में तापमान 29.3 और कटरा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आगरा का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे अचानक काले बादल घिर आए और चंद मिनटों में ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऑफिस जाने के समय हुई तेज बारिश से सड़कों पर चंद मिनटों में ही जलभराव हो गया। बारिश के बाद दोपहर तक बादल छाए रहे, जिससे उमस और गर्मी का एहसास नहीं हुआ। रात फिर तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें