फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janakpuri Mahotsav 2022: आगरा में निकली प्रख्यात श्रीराम बारात, इंद्रदेव ने की आगवानी, जमकर झूमे लोग

Thu, 22 Sep 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Janakpuri Mahotsav 2022 in Agra News in Hindi: आगरा में वो शुभ घड़ी आ गई है, जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात लेकर जानकी को ब्याहने के लिए निकले। पूरा आगरा शहर बाराती बना । बारात में शामिल होने वाली झांकियों शाम से ही निकलना शुरू हो गई थीं। वहीं नौ बजे चन्नोमल की बारहदरी पर श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने श्रीराम के स्वरूप की प्रथम आरती उतारी।
 
विज्ञापन
श्रीराम बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत की प्रख्यात श्रीराम बरात कुछ ही समय बाद रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकली। शहनाई, ढोल, नगाड़े, बैंड, बाजों की धुन पर प्रभु श्रीराम श्वेत अश्वों के रथ पर सवार होकर मिथलना नगरी के लिए निकले। 
विज्ञापन


 

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वागत के लिए जनकपुरी दुल्हन की तरह सजाई गई है। श्रीराम की बरात पहुंचने से पहले जनक महल देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। दयालबाग में सजाए गए जनक महल की खूबसूरती का आधार 10 हजार बास बल्लियां बनीं हैं। 

श्रीरामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल ने बताया कि प्रभु श्रीराम और चारों भाई भ्राता लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का श्रृंगार चल रहा है। झाकियां तैयार खड़ी हुई हैं। 

झांकियों का निकलना हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
चन्नोमल की बारहदरी से झांकियां निकलना शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग प्रभु  श्रीराम के इस भव्य आयोजन को देखने के लिए उमड़ रहे हैं।

काली मां की झांकी - फोटो : अमर उजाला
राम बारात में काली मां की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग काली मां के स्वरूप को देखने के लिए रोड पर एकत्रित हो गए।

सांई बाबा की झांकी - फोटो : अमर उजाला
 बरात में 100 झांकियों के अलावा बैंड और अखाड़े भी चल रहे हैं। विभिन्न झांकियों के बीच साईं बाबा की झांकी भी निकली।

झांकी - फोटो : अमर उजाला
राम बारात में निकल रही झांकियों में भगवान राम के भजनों के साथ भोले बाबा के भजनों पर थिरकती महिला कलाकार ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

झांकी देखने उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत की प्रख्यात राम बारात में शामिल होने के लिए बारिश भी राम भक्तों के कदम नहीं रोक सकी। रघुनंद की बारात में चलने के लिए आस्था और विश्वास लिए भक्त प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, कासगंज, अलीगंज, भरतपुर, ग्वालियर से राम बारात देखने के लिए भक्त बड़ी संख्या में आए हैं। 

राम मंदिर की झांकी - फोटो : अमर उजाला
प्रभु श्रीराम की बारात में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की झांकी भी आकर्षण के केन्द्र रही।

लंगडे की चौकी प्राचीन हनुमान मंदिर की झांकी - फोटो : अमर उजाला
लाला चन्नौमल की बारहदरी (मन:कामेश्वर गली, रावतपाड़ा) और उसके आसपास का क्षेत्र का नजारा अयोध्या नगरी सा दिखाई दे रहा है। शाम ढलने के साथ ही पुराना शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। बारिश में भी दोपहर से ही लोगों का बारहदरी पर पहुंचना शुरू हो गया था। 

स्वरूपों की आरती करते विधायक - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रभु श्रीराम के स्वरूप की आरती की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।



 

रथ पर सवार हुए भ्राता भरत - फोटो : अमर उजाला
इंतजार खत्म हो चुका है। चन्नोमल की बारादरी से भ्राता भरत के रथ पर सवार होते ही मानो लोगों मे अलग ही उत्साह छा गया। अब इंतजार है प्रभु श्रीराम का।

सीताजी का डोला - फोटो : अमर उजाला

जनकपुरी में निकला माता जानकी का डोला

जनकपुरी महोत्सव में बुधवार की शाम दयालबाग स्थित जनकपुरी कार्यालय से जगत जननी माता जानकी का आकर्षक डोला बैंडबाजों के साथ निकाला गया। माता जानकी के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। हरेक कॉलोनी, गली, नुक्कड़, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के लोगों ने पुष्पवर्षा कर माता सीता के डोले का स्वागत किया। 

रथ पर सवार हुए शेषावतार लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला
शेषावतार लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। रत्न जड़ित मुकुट धारण किए हुए थे, उनके मुकुट पर शेषनाग विराजमान थे। भरत के मुकुट पर कमल का फूल अपनी अद्भुत छंटा बिखेर रहा था।

शुरू हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मानो इंद्रदेव भगवान राम की अगवानी कर रहे है। रघुवर का रथ आते ही बारिश शुरू हुई। वैसे तो सुबह से ही रुक-रुक के बारिश हो रही है।
 

रथ पर सवार हुए प्रभु श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
रथ पर सवार हुए श्री राम के स्वरूप। सांसद डॉक्टर एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उतारी आरती।

रामबरात में श्रीराम का रथ इंद्र के हाथी ऐरावत के रूप में दिख रहा था। लगभग 800 किलो के रथ पर छह श्वेत अश्व खूब भा रहे थे। लक्ष्मण का रथ शेषावतार के रूप में दिखाई दिया। भरत का रथ कमल और शत्रुघ्न का रथ में मोर पंख के फूल के आकार का था। 

पहली बार नृत्य करेंगी कौशल्या 

रामलीला महोत्सव कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि रामबरात के इतिहास में पहली बार बृहस्पतिवार सुबह दयालबाग क्षेत्र में रानी कौशल्या की स्वरूप सपना मित्तल भी नृत्य करेंगी। उनके साथ रथ में आगे चल रहीं 101 सहेलियां भी रामधुन पर उनका साथ देंगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में ऊंट रहे आकर्षण का केंद्र

बुधवार रात आठ बजे चन्नोमल की बारहदरी पर श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने श्रीराम के स्वरूप की प्रथम आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे ऊंट काफी आकर्षक रहे। धर्म, समाज, शिक्षा, प्रभु श्रीराम के प्रबंधन, शिव-पार्वती की झांकी, मां लक्ष्मी का रजत रथ राम भक्तों को खूब पसंद आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें