फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से सुधरा आगरा के 14 ब्लाॅकों का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मानसून में आसमान से बरसे अमृत से धरती की खाली गोद भर रही है। प्री-मानसून और पोस्ट मानसून का डाटा भूजलस्तर में सुधार की गवाही दे रहा है। मंगलवार को कैच द रेन मुहिम के तहत कराए वर्षा जल संचयन व संरक्षण कार्यों की केंद्रीय नोडल अधिकारी रोहित कुमार ने सर्किट हाउस में समीक्षा की।
विज्ञापन

भूगर्भ जल विभाग ने वर्ष 2024 के पोस्ट मानसून और वर्ष-2025 के पोस्ट मानसून आंकड़े पेश किए। अगस्त माह तक की रिपोर्ट के अनुसार अछनेरा ब्लॉक में भूजल स्तर 6.75 मीटर से बढ़कर 9.61 मीटर हो गया है। बरौली अहीर में 38 मीटर था, यह अब 39.03 मीटर दर्ज हुआ है। फतेहाबाद में 45.50 से घटकर 44.15 मीटर रहा। खेरागढ़ में 27.51 से बढ़कर 27.71 मीटर, खन्दौली में 32.07 बढ़कर 37.56, बाह में 34.11 से बढ़कर 34.13, फतेहपुरसीकरी में 7.05 से 7.18, जगनेर में 6.15 से 6.29 मीटर और पिनाहट में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गई। यह सभी ब्लॉक भूजल दोहन की दृष्टि से डार्क घोषित थे। भूजलस्तर में वृद्धि की अंतिम रिपोर्ट नवंबर तक आएगी। इसके अलावा नोडल अधिकारी रोहित कुमार को अधिकारियों ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 1512 जल संरक्षण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जबकि 1734 कार्य प्रगति पर हैं।
154 तालाबों के जरिए सहेजा पानी
नोडल अधिकारी ने 31 मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल शक्ति अभियान कैच द रेन-2025 के तहत 2800 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हुए हैं। मनरेगा से 154 तालाबों का जीर्णोद्धार हुआ है। सोक पिट 781 बने। पौधरोपण, खेत तालाब योजना, भूमि समतलीकरण, सिंचाई विभाग और अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। 20 नालों की सफाई कराई गई। नोडल अधिकारी ने जल संरक्षण व संचयन के लिए जन जागरुकता बढ़ाने के निर्देश दिए। कृषि विज्ञान केन्द्रों पर फार्मर ट्रेनिंग का कार्य खराब मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें