फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Agra: बारिश ने खोली पोल... हाईवे पर एक फुट के कई गड्ढे, हादसे का बढ़ा खतरा

Sat, 14 Sep 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 48 घंटे की बारिश ने हाईवे की पोल खोल दी। शानदार निर्माण का दावा, लेकिन बारिश के बाद हाईवे पर एक फुट के कई गड्ढे दिखाई दिए। 

 
विज्ञापन
हाईवे पर एक फुट के कई गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तेज बारिश ने हाईवे पर पैचवर्क की पोल खोल दी। कई जगह एक-एक फुट गहरे गड्ढे बन गए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इनकी मरम्मत भी नहीं कराई। इससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। दो दिन से लगातार बारिश होने से हाईवे पर कई जगह पानी भर गया था। वाहन गुजरने से पैचवर्क उखड़ गया और गड्ढे दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन



रुनकता, सिकंदरा, खंदारी, भगवान टॉकीज फ्लाईओवर, अबुउलाह दरगार के सामने, वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर गड्ढे बन गए हैं। कई गड्ढे एक फुट तक हैं। अंधेरे में गड्ढा नहीं दिखने पर हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई जगह अब भी हाईवे पर पानी भरा है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चुटैल हो रहे हैं। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी राहुल सिंह ने बताया कि अबुउलाह दरगाह के सामने गहरा गड्ढा है। फिसलने से चोट लगी। एनएचएआई के मरम्मत प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश में हुए गड्ढों का सर्वे करा लिया है। शनिवार तक सभी गड्ढे भरवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें