फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से मूंग की फसल खराब, सर्वे कराने की मांग, किसानों ने तहसीलदार फतेहाबाद को सौंपा ज्ञापन, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
फोटो।बारिश से मूंग की फसल में हुए नुकसान को लेकर भाकियू पदाधिकारी व किसान तहसीलदार को ज्ञापन दे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों की मूंग की फसल को हुए नुकसान पर बुधवार को भाकियू चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारियों व किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार बबलेश कुमार से मिला। ज्ञापन देते हुए उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र में हुई तेज बारिश से खेतों में खड़ी मूंग की फसल बुरी तरह नष्ट हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना था कि प्राकृतिक आपदा के चलते उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने मांग की कि फसलों का जल्द सर्वे कराया जाए। जिन किसानों की फसल में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए। जिन गांवों में जलभराव है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष बीरी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीचंद वर्मा, तहसील सचिव सत्यनारायण वर्मा, बलबीर सिंह, फूल सिंह, विजेंद्र चौहान, नीरज पचौरी, जितेंद्र शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें