विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालते हुए
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और नशा मुक्त भारत का संदेश देने के लिए एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
कोरोना योद्धा ऋषि बॉक्सर रामू के नेतृत्व में यह रैली आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-21 से शुरू होकर फतेहपुर सीकरी तक निकाली गई। इस दौरान ऋषि बॉक्सर रामू ने लोगों को प्रतिदिन 20 से 30 मिनट साइकिल चलाने के फायदे बताते हुए कहा कि यह हृदय को स्वस्थ रखने, वजन नियंत्रित करने और मानसिक तनाव कम करने में मददगार है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और महंगे ईंधन के बीच इसे सबसे किफायती और टिकाऊ साधन बताते हुए आमजन से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने स्वस्थ तन, स्वच्छ पर्यावरण और नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।