फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: एक घंटे की बारिश में ही सड़कें बनीं तलैया, गड्ढों में गिरे वाहन; दुकानों में पानी भरने से नुकसान

Thu, 01 Aug 2024 11:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक घंटे की बारिश में ही सड़कें तलैया बन गईं। जगह-जगह गड्ढों में वाहन हादसे का शिकार हुए। दुकानों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ।  
विज्ञापन
बारिश में ही सड़कें बनीं तलैया, गड्ढों में गिरे वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी उमस से बेहाल लोगों को बुधवार शाम बारिश ने राहत दी। मगर, एक घंटे की बारिश में ही कई सड़कें तलैया बन गईं। नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। नाले और सड़कें एक जैसे नजर आए। दुकानों में नाले का पानी भर जाने से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई तो नाले-नालियां उफान मारने लगे। नालों के किनारे बने मकानों में पानी भर गया, सड़कें तलैया में तब्दील हो गईं। सांसद राजकुमार चाहर के घर के सामने खेरिया मोड़ पर और सांसद एसपी सिंह बघेल के घर के पास साकेत कॉलोनी, गोविंद नगर में पानी भर गया। नालों का पानी सड़क पर भरने के बाद घरों में भी घुस गया। 

शहर में अर्जुन नगर, अजीत नगर, नरीपुरा, खेरिया मोड़, शिवनगर, बिजलीघर चौराहा, काजीपाड़ा, छीपीटोला, रामनगर पुलिया, मानस नगर, साकेत कॉलोनी, गोविंद नगर, जनता कॉलोनी, रामनगर पुलिया, केदार नगर, शंकरगढ़ पुलिया, आजमपाड़ा, अलबतिया रोड, अवधपुरी, सुभाष नगर, मारुति एस्टेट, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार रोड, कैलाशपुरी, मदिया कटरा, तोता का ताल, सेंट जोंस लोहामंडी रोड पर जलभराव हो गया। कई जगह दो से तीन फीट तक पानी भर गया।

बिजलीघर चौराहे पर जलभराव के कारण लोगों को रिक्शा के जरिए बस अड्डे से मंटोला की ओर जाना पड़ा। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि बारिश के बाद शहर में जलभराव हुआ। नगर निगम के कर्मचारियों को बारिश के दौरान ही नालों से कचरा हटाने, जलभराव दूर करने के लिए भेज दिया गया था। बारिश बंद होने के एक घंटे बाद पानी निकल गया।

दुकानदारों ने जताई नाराजगी

शिवाजी मार्केट, राजामंडी, खेरिया मोड़, दयालबाग, वीआईपी रोड की दुकानों और बाजारों में पानी भर गया। इससे उनका काफी सामान खराब हो गया। दुकानदारों ने नाराजगी जताई। पूर्व पार्षद राजेश प्रजापति ने बताया बारिश के दौरान पानी का बहाव तेज था। गोकुलपुरा के ऊंचाई वाले इलाकों से पानी सीधे राजामंडी बाजार की ओर आता है। 

यहां दुकानों में पानी भर गया। श्याम भोजवानी ने बताया कि शिवाजी मार्केट और बिजलीघर चौराहे पर पानी भरने से दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शमसाबाद रोड पर बेसमेंट की दुकानों में नाले का पानी उफनने से भर गया।

गड्ढों में गिरे दोपहिया चालक

उफने नालों का पानी सड़कों पर भरा तो गड्ढे नजर नहीं आए। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिर पड़े। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और सीवर लाइन के धंसने के कारण दोपहिया वाहन चालक पानी में गिर गए। कई महिलाएं भी गिरीं। स्कूटी और बाइकें पानी भर जाने से बंद हो गईं। धक्का देकर वाहनों को जलभराव से निकालना पड़ा।
विज्ञापन

समस्या वही, निदान नहीं

शहर में बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की पुरानी समस्या बनी रही, पर निदान नहीं निकल पाया। नगर निगम के सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे, पर पानी उतरने में समय लगा। अर्जुन नगर, खेरिया मोड़ पर दो फीट तक पानी सड़कों पर भरा रहा। यहां भूमिगत नाले और रेलवे कलवर्ट के जरिए पानी निकालने की समस्या का निदान नहीं हो पाया। इसी तरह शमसाबाद रोड पर भी पानी भरा रहा, जबकि यहां नाले को सीवर लाइन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें