फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की रैली को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विकास भवन से दिव्यांगों की रैली को हरी झंड़ी दिखातीं सीडीओ ईशा प्रिया - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व दिव्यांग दिवस पर विकलांग एकता कमेटी ने रैली निकाली। रैली को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जेल चौराहा स्थित कार्यालय पर बैठक के बाद समाप्त हुई।
विज्ञापन

विकलांग एकता कमेटी के अध्यक्ष कुमोद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुबह दस बजे दिव्यांगों ने विकास भवन से रैली निकाली। रैली को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली दीवानी रोड, जेल रोड होती हुई जेल चौराहा स्थित कार्यालय पर समाप्त हुई।
यहां दिव्यांगों से विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण फार्म भरवाए गए। उन्होंने कहा कि कमेटी दिव्यांगों की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करेगी। इस दौरान दुर्गेश बाथम, राजू खान, सुनील बाथम, आदेश, रीता, सतीश कुमार, डॉ. सुनील , अनिल कुमार, इनाम सिंह, राजू, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें