दूसरी गाड़ी सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी है। गाड़ी संख्या 04125 हर सोमवार 2 से 30 मार्च तक 5 फेरे लेगी। गाड़ी संख्या 04126 हर मंगलवार 3 से 31 मार्च तक 5 फेरे लेगी। इसमें एलडब्लूआरआरएम 1, एसएलआरडी 1, सामान्य के 4, स्लीपर के 6, एसी तृतीय के 6 और एसी द्वितीय 4 डिब्बे शामिल हैं। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर भीड़ की संभावना को देखते हुए स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें - लिफाफा गैंग: दंपती को इस तरह बातों में उलझाया, वो समझ भी न पाए; लाखों के जेवर ले उड़े; बदले में दे गए कंकड़
आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेन रहीं लेट
कोहरे के चलते आगरा कैंट से गुजरने वाली 10 ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटाें लेट रहीं। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को लेट होने वाली ट्रेनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 33 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, अवध एक्सप्रेस सवा घंटे, उत्कल एक्सप्रेस सवा घंटे, हजूर साहिब नांदेड़-श्री गंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस 21 मिनट, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 49 मिनट और महाकाैशल एक्सप्रेस पाैने दो घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंची। हालांकि पहले की अपेक्षा ट्रेनों के संचालन में काफी सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें - UP: जिस बहन ने जेल से निकलवाया, उसी को मार डाला...कातिल भाई का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस