फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों को कोसा

विज्ञापन
कोसीकलां में प्रदर्शन करते हुए रेलवे कर्मचारी। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। एनसीआरईएस से जुड़े रेलकर्मियों ने रेल बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ शनिवार को निजीकरण और निगमीकरण, पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दों पर प्रदर्शन किया। रेलवेकर्मियों ने स्टेशन पर मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया। केंद्र सरकार से रेलवे में बढ़ते निजीकरण को बंद करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इससे पहले शाखा अध्यक्ष एचसी नायक ने रेल बचाओ संगोष्ठी में कहा कि सरकार की नीतियों के कारण रेलवे के लाखों कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी दरकिनार कर दिया गया। शाखा महामंत्री दयाशंकर शर्मा ने कहा कि आंदोलन सरकार की मंशा पर पानी फेर देगा तथा निजी कंपनियों को हम लोग रेल से खदेड़ कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि रेल के निजीकरण से रेलकर्मियों को जितना घाटा होगा उससे ज्यादा आम लोगों को घाटा होगा। इसके बाद रेल कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर राजूलाल मीणा, देवेंद्र कुमार, एसके तिवारी, जितेंद्र गिरी, ज्योति, वीके पांडेय, ऋषि कुमार, सुनील, जगदीश, राजकुमार, प्रभात कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें