फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई इलाकों की बिजली हुई गुल

विज्ञापन
कोसीकलां में ट्रांसफार्मर से उठती लपटें। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली गेट पर राठौर नगर में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में शनिवार को अचानक आग लग गई। जिससे कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा हुई है। कभी जंफर फूंकने से घंटों बिजली गुल हो जाती है तो कभी अन्य लोकल फॉल्ट के कारण आए दिन लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली गेट पर राठौर नगर में ट्रांसफार्मर (100 केवीए) में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगी थी जिसके कारण ये हादसा हुआ। चार दिन से एक और 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फूंका हुआ है।
विज्ञापन

कहीं ओवरलोडिंग तो नहीं रहा आग का कारण
ट्रांसफार्मर में अधिकतर आग उसके ओवरलोड होने के कारण ही लगती है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण जले हों।
आग लगने का अभी कोई कारण सामने नहीं आया है। आग बुझा दी गई है। नया ट्रांसफार्मर लगवा कर जल्द ही आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
- निशांत ज्योति, एसडीओ, कोसीकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें