फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको पायलटों की पल-पल की होगी रेलवे को खबर, ऐसे रखी जाएगी नजर

Fri, 12 Jan 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लोको इंस्पेक्टरों को गए दिए टैबलेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लोको पायलटों की निगरानी अब मोबाइल एप से की जाएगी। शुक्रवार को आगरा कैंट पर मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने फुटप्लेट मानीटरिंग सिस्टम को लांच किया। इस मौके पर लोको इंस्पेक्टरों को टैबलेट दिए गए। इन्हीं से वे लोको पायलटों के कार्यों की निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे में कागजी खानापूरी कम करने के लिए डिवीजनल इंजीनियर (आपरेशन) राहुल त्रिपाठी ने इंजीनियरों की मदद से एप तैयार किया है। इससे फुटप्लेट मानीटर कर सकेंगे। अभी तक आगरा मंडल के ट्रेन चालकों की मानीटरिंग मैनुअली की जा रही थी। 

अब लोको पायलटों की मानीटरिंग लोको इंस्पेक्टर इस टैबलेट के माध्यम से कर सकेंगे। इसमें मंडल के 25 लोको इंस्पेक्टरों को टैबलेट दिया जाएगा। इसमें एप को लाग इन करने पर लोको इंस्पेक्टरों को लोको पायलट के पूरे रूट का पता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए शुरू किया गया एप


इस तरह वह पायलट की खामियां, सिग्नल आदि को नजरअंदाज करने की गलतियों को तुरंत ही चेक कर सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने बताया कि भारतीय रेलवे में डिजिलाइजेशन की प्रक्रिया में इस एप को शुरू किया गया है। 

इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने पर रेलवे बोर्ड को अवगत कराया जाएगा। इससे लोको इंस्पेक्टर लोको पायलटों की ग्रेडिंग भी कर सकेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें