फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गए ये अहम फैसले

Fri, 12 Jan 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
congress
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथों में जाने के बाद कांग्रेसियों के दिन बहुरेंगे। जिलाध्यक्षों को चार पहिया गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी। युवाओं को जोड़ने के लिए युवा सम्मेलन और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन समेत कई फैसलों पर मुहर लगाई गई। 
विज्ञापन


लखनऊ में प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षों की बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए कई फैसले किए हैं। बैठक से लौटे जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने की कवायद की जाएगी। 

इसके लिए भाजपा के भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए ब्लाक स्तर पर तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह कांग्रेस की रीति-नीतियों से जोड़ने के लिए युवा सम्मेलन कराए जाने पर भी सहमति बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर से पहुंचेंगे पदाधिकारी 

सम्मेलनों में प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के प्रतिभाग करने पर भी विचार हुआ। जनवरी और फरवरी में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में भी कार्यकर्ता सहयोग देकर अपने मतदाताओं को बढ़वाएंगे। 

नवनिर्वाचित पीसीसी सदस्यों के क्षेत्रों में भी कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। दूसरी पार्टियों से समझौते की नीति पर भी विचार करने को कहा गया। इसमें पार्टी की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को भी पार्टी स्तर से गाड़ी समेत अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं। 

15 जनवरी को राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली दफा यूपी आगमन पर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए प्रदेशभर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें