मैनपुरी। बारिश के बीच रेलवे के अधिकांश अंडरपास राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बारिश से अंडरपास में जलभराव हो गया है। अंडरपास में हुए जलभराव से पैदल गुजरने पर राहगीरों को जहरीले कीड़ों का खतरा बढ़ गया है। रेलवे अंडरपास में बारिश में होने वाले जलभराव के गंदे पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
रेलवे द्वारा जिले की सीमा में भी राहगीरों को आवागमन में सुविधा देने के लिए अंडरपास बनाए गए हैं। अंडरपास से होकर वाहन चालक और पैदल लोग गुजरते हैं। अंडरपास में जलनिकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश होने पर सभी अंडरपास में जलभराव हो गया है। ज्यादा बारिश होने पर अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया है। अंडरपास में पानी भरने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी पैदल निकलने वालों को हो रही है। घुटनों तक पानी भरा होने से पानी के बीच से पैदल गुजरने पर जहरीले कीड़ों का खतरा बना हुआ है।