फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मास्टर ट्रेनर ने गोल्डन कार्ड की जानकारी दी

Thu, 04 Jul 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। किसानों के रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम तहत मास्टर ट्रेनर ने कृषि विभाग के कर्मचारियों एवं लेखपालों को रजिस्ट्रेशन कर गोल्डन कार्ड बनाने की जानकारी दी। तहसीलदार कमलेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किसानों की खेती के रजिस्ट्रेशन के संबंध में ईडीएम सौरभ पांडेय ने बताया कि किसानों की जमीनों के रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद गांव में लगे शिविर में कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा लेखपाल के प्रमाणित करने पर ही किसान गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड में किसान के पास कितनी भूमि है यह अंकित होगी। तहसीलदार कमलेश कुमार ने लेखपालों से गांव गांव लगने वाले शिविरों में कृषि विभाग के कर्मचारियों की रजिस्ट्रेशन कार्य में हर संभव मदद करने को कहा। कानूनगो जगत सिंह, सुरेशचंद्र, मीरा वर्मा, उमेशचंद्र, अंतिमा, अंकित, अरविंद, दीपक कुमार सिंह, हरवेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें