फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में ट्रेनों की सफाई पर रेलवे का विशेष फोकस

विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन पर कोच को साफ करता रेलवे सफाई कर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया रहा है। केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 से 30 सितंबर 2020 तक विविध स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान आने-जाने वाली ट्रेनों को अंदर और बाहर से सफाई की जाएगी। इसी क्रम में रविवार को प्रयागराज मंडल के टूंडला जंक्शन, अलीगढ़, इटावा आदि स्टेशनों पर पहुंचने वाली विभिन्न ट्रेनों के शौचालयों, वाशबेसिन, कूड़ेदानों, बर्थ के नीचे की जगह पर सघन सफाई की गई।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी केशव त्रिपाठी ने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा 30 सितंबर तक चलेगा। 21 एवं 22 सितंबर को स्वच्छ चिकित्सालय दिवस, 23 एवं 24 सितंबर को स्वच्छ नीर दिवस, 25 सितंबर को स्वच्छ आहार दिवस, 26 सितंबर को स्वच्छ परिसर दिवस (आवासीय कालोनियों में) 27 सितंबर को स्वच्छ परिसर दिवस ( कार्य स्थल एवं कार्यालय) 28 सितंबर को स्वच्छ प्रसाधन दिवस, 29 सितंबर को स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस तथा 30 सितंबर को पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें