फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: ट्विटर पर शिकायत करने पर रेल कर्मियों ने बैंक प्रबंधक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Tue, 07 May 2019 10:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज में ट्विटर पर रेलकर्मियों की अभद्रता की शिकायत करने पर बैंक प्रबंधक के साथ मारपीट की गई। शिकायत से बौखलाए रेलकर्मियों ने सोमवार को स्टेशन परिसर पर बैंक प्रबंधक के साथ जमकर मारपीट की। प्रबंधक की तहरीर पर एक नामजद सहित पांच अज्ञात रेलकर्मियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मथुरा के सिविल लाइन निवासी वीरेंद्र पुत्र हरदम सिंह ग्रामीण बैंक सलेमपुर बीबी शाखा के प्रबंधक हैं। उनका आरोप है कि चार मई को मथुरा से कासगंज आई पैसेंजर ट्रेन में टेक्नीशियन स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता की। स्थानीय अधिकारियों ने जब शिकायत पर संज्ञान न लिया तो उन्होंने ट्विटर पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। 

आरोप है कि इसी शिकायत से बौखलाए रेलकर्मी विपिन कुमार ने अपने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर सोमवार को बैंक प्रबंधक के साथ मारपीट की। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि वो सुबह 8:30 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे तो यहां मौजूद रेलकर्मी विपिन और उसके साथियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बैंक प्रबंधक और रेल कर्मियों के बीच मारपीट हुई थी। सूचना पर पुलिस भेजी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में हैं। ट्विटर पर शिकायत के बाद कार्रवाई के निर्देश डीआरएम ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें