फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे रनिंग कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, रखीं मांगें

Tue, 18 Nov 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो03कासगंज में डीजल लॉबी पर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ​रेलवे के रनिंग कर्मी ।
विज्ञापन
कासगंज। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) व नाॅर्थ ईस्ट रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के आह्वान पर रेलवे रनिंग कर्मियों ने साेमवार को डीजल लॉबी पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रनिंग कर्मियों का 25 प्रतिशत किलोमीटर एलाउंस बढ़ाने सहित अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन

रेलवे के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और लोको निरीक्षक सोमवार को अपनी मांगों के लिए डीजल लॉबी पर एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी मांगों पूरी करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर यूनियन के शाखा सचिव आनंदवर्धन ने 1 जनवरी 2024 से रनिंग कर्मचारियों का किलोमीटर एलाउंस 25 प्रतिशत बढ़ाए जाने को कहा। रनिंग विभाग में रिक्त पड़े सभी पदों को शीघ्र भरने और कर्मियों को आयकर में सातवें वेतन आयोग के अनुसार छूट दिए जाने और रनिंग कर्मियों की 36 घंटे के भीतर मुख्यालय पर वापसी आदि की मांग रखीं।
इनके अलावा रनिंग रूम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने और आठवें वेतन आयोग में रनिंग स्टाफ को 4600 व 4800 का पे ग्रेड के हिसाब से लाभ दिए जाने की भी मांग की। लोको पायलट लालमणि ने कहा कि रनिंग कर्मियों से नाै घंटे से अधिक कार्य न लिया जाए। इस दौरान योगेंद्र कुमार, विवेकानंद दीक्षित, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, कुशवीर सिंह, लोको निरीक्षक योगेश कुमार, सुधीर कुमार वर्मा सहित अन्य रेलवे कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें