फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी आफत: मिट्टी में धंस गई रेल लाइन, ग्रामीणों ने दिखाई सजगता...मालगाड़ी पलटने से बची

Fri, 13 Sep 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मूसलाधार बारिश के बाद बड़ा रेल हादसा ग्रामीणों की वजह से टल गया। बरहन में डीएफसी रेल लाइन के किनारे की मिट्टी धंस गई। उसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजरने वाली थी। ग्रामीणों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद मालगाड़ी को रोक दिया गया। 

 
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में लगातार बारिश के कारण बरहन के गांव नगला गोकुल के समीप डेडिकेटेड फ्रेट रेलवे काॅरिडोर रेल लाइन की मिट्टी धंस गई। उसी दौरान रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी। ग्रामीणों की सजगता से वह पलटने से बच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस व बरहन पुलिस को भी बुला लिया।
विज्ञापन




 

ग्रामीण प्रेमपाल के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे बरहन के गांव नगला गोकुल के समीप गांव के छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने मिट्टी को धंसता देख शोर मचाया। करीब 20 मीटर हिस्से की मिट्टी धंस गई। रेलवे ट्रैक के नीचे लगी लोहे की फेंसिंग भी गिरने लगी। कानपुर से दिल्ली की ओर अप ट्रैक के विद्युत पोल के किनारे की मिट्टी भी धंस गई।

 
विज्ञापन

ग्रामीणों को शोर मचाता देख मालगाड़ी के चालक और गार्ड अलर्ट हुए। ग्रामीण महावीर ने बताया कि डीएफसी के जेई रूपेश कुमार ने धंस रही मिट्टी को रोका और उस जगह को ठीक किया। इस दौरान ट्रैक से गुजरने वाली मालगाड़ियों को कॉशन लगाकर धीमी गति से दिल्ली की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें