शिकोहाबाद कानपुर के फतेहपुर में रेलवे विभाग तैनात इंजीनियर युवक की हत्या की जानकारी होते ही गांव रामनगर में सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। गांव वाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
गांव रामनगर निवासी मलिखान सिंह के छोटे पुत्र अजय सिंह (30) कानपुर के फतेहपुर में रेलवे विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह 11 बजे अजय के चाचा यशपाल को फोन पर अजय के साथी ने हत्या की सूचना दी।
इसके बाद रामनगर में मलिखान के परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही अजय के बड़े भाई व ग्राम प्रधान संजय, पिता मलिखान सिंह और अन्य ग्रामीण फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।