थाना जसराना के गांव नगला टांकन में उस समय हडकंप मच गया जब अचानक लोग उल्टी और दस्त के शिकार हो गए। ग्रामीणों ने गांव में ही झोलाछापों से अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
लाभ न मिलने पर लोगों ने स्वास्थय विभाग को सूचना दी। गांव में करीब ढाई सौ लोगों के फूड प्वाजनिंग का शिकार होने से स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया। तीस से अधिक गंभीर मरीजों को जसराना की सीएचसी में भर्ती कराया वहीं टीम ने गांव में जाकर लोगों का उपचार किया।
थाना जसराना के गांव नगला टांकन में रविवार को राकेश के यहां त्रयोदशी संस्कार (तेरहवीं) की दावत थी। गांव के साथ आसपास के गांवों के लोग दावत में शामिल हुए। तेरहवीं में अधिक खाना बचने पर लोगों ने सोमवार की सुबह बचे हुए खाने को खाया। खाना खाने के बाद गांव के लोगों की हालत बिगड गई। लोग उल्टी और दस्त करने लगे।
गांव में 250 से अधिक लोगों के बीमार होने पर हड़कंप मच गया। सोमवार को लोगों ने झोलाछापों से उपचार कराया। आराम न मिलने पर लोग निजी चिकित्सकों के यहां भी पहुंचे। वहीं कई लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर स्वास्थय विभाग को सूचना दी। गांव में फूड प्वाजनिंग की घटना से स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया।
गांव में पहुंची एंबुलेंस गंभीर मरीजों को सीएचसी लेकर आई। विभाग की टीम गांव में पहुंची और मरीजों का उपचार किया। डा. अनुराग व्यास ने कहा कि प्रथम दृष्टया खाना खाने से बीमार होना प्रतीत हो रहा है। मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खीर में भी बदबू आ रही थी।
ये लोग हुए सीएसची में भर्ती
बृजेश कुमार पत्नी संतोष (30), राजवती पत्नी मातादीन (58), कृति पुत्री संतोष (14), रश्मी पुत्री विजयपाल (13), वर्षा पुत्री अमर सिंह (13), पायल पुत्री दलवीर (11), क्रांति पत्नी दलवीर (20), शिवानी पुत्री शैतान सिंह (16), सरमन सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह (25), पिंकी पुत्री चंद्रपाल (18), अर्चना पत्नी रामनरेश (24), रामू पुत्र मुकुंदी (13), रंजीत पुत्र ओमवीर सिंह (15), शिशुपाल सिंह पुत्र हजारीलाल (32), सरमन सिंह पुत्र चंद्रपाल (50), योगेंद्र पुत्र नेत्रपाल (26), हेमंत कुमार पुत्र राकेश बाबू (19), मोहित पुत्र भगवती (12), बीनू पुत्री विजय सिंह (9), पिंकी पुत्री बृजेश (11), सरोज पत्नी भगवती (40), विकास पुत्र विश्राम सिंह (13), अंकित पुत्र विजय सिंह (13), अवनीश पुत्र विजय सिंह (10), रतन सिंह पुत्र अजब सिंह (35), भभूती प्रसाद पुत्र गंगाप्रसाद (48), विकास पुत्र सुरजन सिंह (12), अंकित पुत्र उमेश (12), दीक्षा पुत्री गिरीश (10), सुलेखा पत्नी रवी (25), संगीता पत्नी सुरजन सिंह (38)।