फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः क्वारंटीन सेंटर में रेलकर्मी ने की खुदकुशी, पुत्र के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

Wed, 29 Apr 2020 07:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

आत्महत्या का कारण नहीं किया स्पष्ट 
विज्ञापन
रेलकर्मी द्वारा आत्महत्या करने के बाद मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य एवं पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा हाईवे स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन रेलकर्मी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक को रेलवे के एक संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आने पर 20 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन


मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि सुसाइड नोट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। क्वारंटीन सेंटर में रेलकर्मी की मौत की सूचना के बाद रेलवे और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आदि ने जांच की। 



आगरा के पारस हॉस्पिटल में रिश्तेदार को देखने गए टूंडला के नगला कुम्हारान निवासी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इस दौरान उन्होंने रेलवे के कंट्रोल ऑफिस में भी काम किया था। रेलवे ने 14 कर्मियों को चिह्नित कर क्वारंटीन कराया था। इनमें 59 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी बोदला, आगरा भी शामिल थे। वह रेलवे में कैरिज एंड वैगन डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विगत मंगलवार को उनका सैंपल दोबारा भेजा गया था। बुधवार सुबह हॉस्पिटल में नाश्ता देने पहुंचे कर्मचारी को ओमप्रकाश का शव पंखे पर साफी से फंदे पर लटका मिला। क्वारंटीन रेलकर्मी द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना पर हॉस्पिटल के साथ ही रेलवे और जिला प्रशासन में खलबली मच गई।

सूचना पर उपजिलाधिकारी केपी सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय चौहान व थाना पुलिस पहुंच गयी। इधर, जानकारी पर डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल समेत कमिश्नर अनिल कुमार, एडीजी आनंद मोहन, आईजी ए. सतीश गणेश भी हॉस्पिटल पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना की गहना से जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें