फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा में फ्लाईओवर की रेलिंग होगी ऊंची, तकनीकी टीम कर रही सर्वे; मंजूरी के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 07 May 2026 09:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एनएचएआई के अधिकारियों से रेलिंग की ऊंचाई छह फीट से अधिक करने की मांग की गई थी। इसके बाद एनएचएआई ने शाहदरा, भगवान टॉकीज, वाटरवर्क्स, सिकंदरा-बोदला फ्लाईओवर की रेलिंग ऊंचा करने के लिए सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन
शाहदरा फ्लाईओवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) फ्लाईओवर की रेलिंग को ऊंचा करेगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद कई फ्लाईओवर की रेलिंग को छह फीट तक ऊंचा किया जा सकता है।
विज्ञापन


शाहदरा, रामबाग, वाटरवर्क्स, खंदारी, बोदला-सिकंदरा रोड पर बने फ्लाईओवर की रेलिंग की ऊंचाई करीब ढाई से तीन फीट है। इसके कारण बीते कुछ समय में सड़क हादसे होने पर बाइक सवार चालकों की फ्लाईओवर से नीचे गिरकर माैत हो चुकी है।

इस पर जिला रोड सेफ्टी कमेटी के पूर्व सदस्य डॉ. संजय चतुर्वेदी ने डीएम और एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखकर रेलिंग की ऊंचाई छह फीट से अधिक करने की मांग की थी। इसके बाद एनएचएआई ने शाहदरा, भगवान टॉकीज, वाटरवर्क्स, सिकंदरा-बोदला फ्लाईओवर की रेलिंग ऊंचा करने के लिए सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि हादसों के बाद रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग उठी थी। इसके लिए तकनीकी टीम सर्वे कर रही है। सर्वे की रिपोर्ट लगभग तैयार होने वाली है। इसे मुख्यालय भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद रेलिंग को ऊंचा किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें