फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपटरी हुई ईदगाह-बांदीकुई मेमू: पांच घंटे ठप रहा रेल यातायात, कई ट्रेनें प्रभावित; एक गाड़ी की गई निरस्त

Tue, 13 Oct 2026 08:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हादसे की सूचना पर अधिकारियों में खलबली मच गई। रेलवे की राहत एवं बहाली टीम 11:40 बजे घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। दोपहर 2:45 बजे आगरा और भरतपुर से एआरटी टीमें मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन
माैके पर ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी रेलवे टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदबई-खेड़ली रेलखंड पर मंगलवार को ईदगाह-बांदीकुई मेमू ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। इसके कारण रेल यातायात ठप होने से भीषण गर्मी में यात्री बेहाल हो गए। करीब पांच घंटे तक संचालन बाधित होने से आगरा की पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें एक ट्रेन निरस्त करनी पड़ी। दो का मार्ग बदला और दो देरी से चलाई गईं।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 64621 ईदगाह-बांदीकुई मेमू सुबह 11:06 बजे नदबई स्टेशन से रवाना हुई थी। कुछ देर बाद खेड़ली स्टेशन से पहले किलोमीटर संख्या 96-08 पर एक कोच का पहिया पटरी से उतर गया। इसके बाद अन्य ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। सूचना पर अधिकारियों में खलबली मच गई। रेलवे की राहत एवं बहाली टीम 11:40 बजे घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। दोपहर 2:45 बजे आगरा और भरतपुर से एआरटी टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी जद्दोजहद के बाद दोपहर 3:57 बजे ट्रैक बहाल किया गया।

मेमू ट्रेन शाम 4:57 बजे रवाना हो सकी। यात्रियों को स्थानीय प्रशासन की मदद से बसों के जरिये गंतव्य तक भेजा गया। डीआरएम गगन गोयल समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक भी प्रयागराज से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


पौने दो घंटे देरी से चली बांदीकुई-बरेली पैसेंजर
हादसे के चलते गाड़ी संख्या 64622 बांदीकुई-ईदगाह मेमू निरस्त कर दी गई। गाड़ी संख्या 22988 आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस को भरतपुर-बयाना-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर चलाया गया। गांधीग्राम-आगरा कैंट एक्सप्रेस खेड़ली से बांदीकुई लौटकर अलवर-मथुरा के रास्ते आगरा कैंट पहुंची। बांदीकुई-बरेली ट्रेन को 1 घंटा 45 मिनट की देरी से चलाया गया। जोधपुर-बनारस सिटी एक्सप्रेस को शाम 4:30 बजे तक बांदीकुई स्टेशन पर नियंत्रित किया गया।

कोच का एक पहिया पटरी से उतरा था। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैक को 3:57 बजे सुचारु कर दिया गया। किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हादसे की जांच की जा रही है। -संजय कुमार गौतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा मंडल
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें