15 अक्तूबर से संचालित होंगी साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर रेलवे अप और डाउन में छह साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू कर रहा है। ट्रेन संख्या 02171/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार मुंबई से हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि हरिद्वार से मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 09047/48 बांद्रा टर्मिनस-निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से चलेगी। यह बांद्रा से हर शुक्रवार और निजामुद्दीन से हर शनिवार को चलेगी। ट्रेन 02025/26 नागपुर-अमृतसर एसपी स्पेशल 17 से शुरू होगी। यह नागपुर से हर शनिवार व अमृतसर से हर सोमवार को संचालित होगी। पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तीन साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। तीनों ट्रेनों का ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।