फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोजो माउथ फ्रेशनर की फैक्टरी पर छापा, रंग मिला ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (एफएसडीए) ने दिवाली पर मिलावटी सामान पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया। पहले दिन शुक्रवार को बोदला-सिकंदरा रोड स्थित टोजो माउथ फ्रेशनर की फैक्टरी पर छापा मारा। माउथ फ्रेशनर में रंग अधिक मिले, इस पर जांच के लिए तीन नमूने लिए। संचालक को नोटिस भी दिया गया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि फैक्टरी में मालिक गौरव मंगल मिला। फैक्टरी में तीन कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इनके स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। माउथ फ्रेशनर में रंगों की मात्रा अधिक प्रतीत हुई। इस पर टोजो माउथ फ्रेशनर, जलजीरा और सुगंधी हरण का नमूना लिया है। फैक्टरी मालिक को नोटिस देकर मानक पूरे करने के दिए हैं। इसके अलावा एफएसडीए की टीम ने नगला पदी के नरदेव स्वीट्स से नारियल बर्फी, हरी स्वीट्स से सोन पपड़ी और मां वेष्णो स्टोर दयालबाग से प्रभुजी ब्रांड के काजू का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामआशीष मौर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, त्रिभुवन सिंह अजित सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें