फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहन में झोलाछाप के यहां छापा, दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र के पचकुंइया चौराहा पर स्थित झोलाछाप की दुकान पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। बगैर नाम के संचालित दुकान का संचालक टीम को देखते ही फरार हो गया। मौके पर 15 मरीजों को ड्रिप चढ़ती मिली। करीब 25 लोग दवा लेने के लिए आए थे। भर्ती मरीजों को बरहन और एत्मादपुर सीएचसी भेजकर टीम ने दुकान पर सील लगा दी। संचालक को दो दिन में अभिलेख समेत तलब किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि टीम जब दुकान पर पहुंची तो करीब 25 मरीज दवा के लिए वहां बैठे मिले। 15 मरीज भर्ती थे। जिन्हें ड्रिप लगी हुई थी। दवा लेने आए मरीजों को सरकारी अस्पताल जाकर दवा लेने के लिए कहा गया। बताया कि दो दिन में अभिलेख नहीं दिखाने पर एफआईआर कराई जाएगी।
टीम के पहुंचते ही झोलाछाप भाग गया था। वहीं दुकान पर भर्ती मरीजों के तीमारदार और अन्य लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया। लोगों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग पहले मरीजों के उपचार की व्यवस्था करे। लोगों की भीड़ देख टीम ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने आकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें