फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवराजों’ के साथ से करिश्मे की उम्मीद

Fri, 03 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
दयालबाग से बिजलीघर चौराहा तक होगा रोड शो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ताजनगरी में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। नई-नई दोस्ती का पहला इम्तिहान होने के कारण सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड शो को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

रोड शो आज (शुक्रवार) अपराह्न लगभग तीन बजे दयालबाग से शुरू होगा। यहां दोनों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहीं से दोनों का काफिला भगवान टाकीज की ओर आगे बढ़ेगा। तीन विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए शाम लगभग छह बजे बिजलीघर चौराहा पहुंचेंगे। यहां पर भी दोनों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। अखिलेश-राहुल का शहर में पहला रोड शो होने के कारण दोनों के कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जहां एक दिन पहले ही डेरा डाल दिया है वहीं, सपा के प्रदेश प्रवक्ता सहित कई नेता तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए। वहीं, प्रशासन ने भी रूट का भ्रमण किया।  

ये रहेगा रूट
भगवान टाकीज, सूरसदन चौराहा, वजीरपुरा, हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा, धाकरान, कलेक्ट्रेट, धौलपुरा हाउस, छीपीटोला, बिजलीघर चौराहा।

सीएम से नहीं मिल पाएंगे कार्यकर्ता
राहुल गांधी की उच्च श्रेणी सुरक्षा के चलते कांग्रेसियों के साथ-साथ सपा कार्यकर्ता भी अखिलेश तक नहीं पहुंच पाएंगे। क्योंकि दोनों एक ही गाड़ी पर सवार होंगे। एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, जनसंदेश यात्रा रथ एसपीजी के घेरे में होगा। इसके बाद स्थानीय सुरक्षा होगी। इस दायरे में सपा या कांग्रेस का वाहन तो दूर कोई अन्य नेता या कार्यकर्ता नहीं पहुंच सकेगा। इस रथ के पीछे सुरक्षा और प्रशासनिक अमला होगा। इसके बाद ही अनुमति प्राप्त सपा और कांग्रेस के वाहन होंगे।
विज्ञापन


बदलवाए गए कई बिजली के खंबे
दयालबाग से बिजलीघर चौराहा तक के भ्रमण मार्ग के बीच बिजली के तार एक दिन पहले ही दुरुस्त कर दिए गए हैं। प्रशासन के निर्देश पर टोरंट की टीम ने जमीन से 18 फुट की ऊंचाई तक पूरा रूट क्लीयर किया। वहन विभाग की टीम ने रूट पर स्थित पेड़ों के टहनियां छांटी।

11 मजिस्ट्रेट लगाए गए
प्रशासन की ओर से पूरे रूट पर 11 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जोकि रूट पर सुरक्षा तैयारियों पर नजर रखेंगे।

सीएम जरार में करेंगे सभा
रोड शो से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाह विधानसभा क्षेत्र के जरार में सभा करेंगे। वह पूर्वाह्न 11.20 बजे हेलीकॉप्टर से सैफई से सीधे जरार पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह फिरोजाबाद में तीन सभाएं करेंगे। इसके बाद वह रोड शो के लिए ताजनगरी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें