फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा चुनाव में सौ सीटों पर लड़ेगा जनसत्ता दल, रघुराज प्रताप सिंह ने कहा-हाथ काटने वाले किसान नहीं हो सकते

Wed, 27 Oct 2021 10:54 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के सूरसदन में पार्टी अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और प्रदेश में सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल ने हमेशा से सत्तारूढ़ पार्टी का सकारात्मक विरोध किया है। 
विज्ञापन
आगरा: सूरसदन में रघुराज सिंह उर्फ राजा भैया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। मंगलवार को सूरसदन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी किसी भी दल से गठबंधन को लेकर वार्ता नहीं हुई है लेकिन कोई पार्टी अगर हाथ बढ़ाती है तो समान विचारधारा और सोच वाले दल के साथ गठबंधन को तैयार हैं। मंगलवार को जनसंकल्प यात्रा लेकर आगरा आए रघुराज प्रताप सिंह तय समय से तीन घंटे देरी से सूरसदन पहुंचे। शाम 6 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित था लेकिन वह रात 9 बजे के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हो पाए। उन्होंने सूरसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि दल 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और उनके समर्थन के बिना कोई सरकार नहीं बन पाएगी। 

फिरोजाबाद में हुआ स्वागत
कुंडा के विधायक और जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पार्टी की नीतियों को बताने के लिए जनता के बीच पहुंचे। शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजा भैया का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान राजा भैया ने कहा कि यूपी में 100 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के लिए दरवाजे खुले
इस दौरान राजा भैया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी के लिए सभी पार्टियों के दरवाजे खुले हैं। चुनाव के बाद किस पार्टी को समर्थन देना है यह बाद में तय किया जाएगा। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि आंदोलन में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना, लाल किले पर एक संगठन का झंडा फहराना अथवा धर्म विशेष का झंडा उठा कर किसी के हाथ काटने वाले लोग किसान नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि समय आने पर गठबंधन पर विचार करेंगे। 
ये रहे मौजूद
इस दौरान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह साथ चल रहे थे। सुभाष तिराहे पर एटा जनपद के पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

दुस्साहस: पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने प्रधान की स्कॉर्पियो लूटी, इलाज कराने आगरा आया था परिवार, सीसीटीवी फुटेज मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें