फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारतीय टीम से जुड़े ब्रज में क्रिकेट सीखे रघु शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राधाकुंड में रहकर राधारानी की भक्ति करते हुए क्रिकेट के गुर सीखने वाले रघु शर्मा आईपीएल के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ गए हैं। वह चंडीगढ़ में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे हैं। करीब 15 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आईपीएल तक पहुंचे रघु शर्मा ने इस सीजन अपनी लेग स्पिन से अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

भारतीय टीम के साथ जुड़ने पर रघु शर्मा ने फोन पर बातचीत में कहा कि टीम के साथ काम करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। आईपीएल में मिले अवसर का पूरा फायदा उठाने की कोशिश की थी। अब यहां भी सीखने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहा हूं। यह सब राधारानी की कृपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें