फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विदेश में रह रहे परिवार के मकान की करता था रखवाली

Thu, 24 Feb 2022 05:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक विदेश में रह रहे परिवार के मकान की चौकीदारी करता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा के इंद्रपुरी में बंद मकान में चौकीदारी कर रहे युवक शिवम कुमार (24) का शव गुरुवार की सुबह फंदे से लटका मिला। शिवम मूलरूप से रायबरेली जिले का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के डिवीजन चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि शिवम इंद्रपुरी में डौली के मकान में रात में चौकीदारी करता था। डौली परिवार सहित विदेश में रहती हैं। रात और दिन में उनके घर की रखवाली दो चौकीदार करते हैं। दिन वाले चौकीदार के जाने के बाद रात में शिवम ड्यूटी पर आया था। 

गुरुवार की सुबह तकरीबन 8:30 बजे पड़ोसियों ने डौली के घर में भूतल पर बरामदे में लगी रेलिंग पर फंदे पर शिवम का शव लटका देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों में अकेला भाई था शिवम

मामा राधा शरण ने बताया कि शिवम के पिता शिव कुमार मूलरूप से रायबरेली के थाना मोहनगंज स्थित गांव जमोदी के रहने वाले हैं। वह कई साल पहले नौकरी करने आगरा आए थे। नगला हवेली में परिवार सहित रह रहे हैं। 

शिवम ने दयालबाग शिक्षण संस्थान से पढ़ाई करने के बाद चौकीदार की नौकरी शुरू कर दी थी। वह दो बहनों में बड़ा था। मां प्रेम प्यारी हैं। शिवम ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल सका है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। माता-पिता सदमे में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें