फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधास्वामी सत्संग सभा की चुनौती: जहां बुलडोजर ने ध्वस्त किया निर्माण, वहां फिर लगाए तार; छात्र को पीट दिया

Sat, 23 Sep 2023 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आक्रोशित सत्संगियों ने प्रशासन को चुनौती देते हुए फिर से वहां तार लगा दिया, जिस रास्ते को कब्जा मुक्त कराया गया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे सीए के एक छात्र की भी सत्संगियों ने पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा को दयालबाग क्षेत्र के मौजा जगनपुर और खासपुर में सरकारी भूमि से कब्जे को बुलडोजर ने तोड़ दिया। ऐसे में आक्रोशित सत्संगियों ने प्रशासन को चुनौती देते हुए फिर से वहां तार लगा दिया है। इतना ही नहीं अतिक्रमण हटने के बाद वहां से गुजर रहे सीए के एक छात्र की भी सत्संगियों ने पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


बता दें सभा ने सार्वजनिक रास्ते पर गेट और दीवार खड़ी कर दी थी। आज सुबह-सुबह बुलडोजर इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए पहुंच गया। बुलडोजर जैसे ही चला तो सत्संगियों की भीड़ वहां जमा होने लगी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की कार्रवाई नहीं रुकी। बुलडोजर ने सत्संगियों द्वारा लगाए गए गेट और सड़क को उखाड़ दिया।

पुलिस की मौजूदगी तक सत्संगियों ने कुछ नहीं किया, लेकिन यहां से जैसे ही अधिकारी हटे तो सत्संग सभा ने फिर से अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से आक्रोशित सत्संगियों ने सीए के छात्र के साथ भी मारपीट कर दी। बताया गया है कि पुलिस प्रशासन ने जिस रास्ते से कब्जा हटाया गया था, उसी से सीए का छात्र ललित गुजर रहा था, इसी वजह से सत्संगी छात्र से चिढ़ गए। 
विज्ञापन


पिटाई के बाद यह छात्र मौके से चला गया। पुलिस को पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी। उधर जहां प्रशासन ने गेट हटाए थे वहां अब सत्संगियों ने तार बांध दिए हैं। रास्ता रोक दिया है। ग्रामीण व किसी आम आदमी को वहां से गुजरने नहीं दिया जा रहा है। मौके पर कोई पुलिस, प्रशासन या सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मौजूद नहीं है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें