निर्माण करके गेट पर पहले ताला, अब सील लगाई
राधास्वामी सत्संग सभा ने यमुना नदी के डूब क्षेत्र में चारागाह की 153 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण करने के बाद कांटेदार तारों से घेरकर गेट लगा दिया। डूब क्षेत्र में सड़क निर्माण कर लिया। प्रशासन ने इसे हटाने की चेतावनी दी तो सत्संग सभा ने गेट पर ताला लगाने के बाद उसे सील कर दिया।
रोजाना यहां सिर्फ ताला लगाया जाता था, पर शनिवार को ताले को कपड़े से ढंककर लाख से सील लगाई गई। राधास्वामी सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने कहा कि गेट पर सील इसलिए लगाई गई है कि यहां गांव वाले और अराजकतत्व घूमते हैं। कोई प्रवेश न कर जाए।
यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया