फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: परचून की दुकान में छलक रहे थे 'जाम', हलवाई ने VIDEO बनाया तो हो गया बवाल...

Fri, 17 Feb 2023 10:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परचून की दुकान में शराब पिलाई जा रही थी। इसकी शिकायत हलवाई ने पुलिस से की। पुलिस को सबूत देने के लिए वह परचून की दुकान में शराब पीते हुए लोगों की वीडियो बना रहा था। 
विज्ञापन
शराब - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के खेरिया मोड़ पर परचून की दुकान में शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस के कहने पर हलवाई वीडियो बनाने लगा। इस पर दुकानदार और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हलवाई और उसके परिजन को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

किदवई नगर, खेरिया मोड़ निवासी जगदीश की घर के बाहर ही हलवाई की दुकान है। उनके भाई नीरज ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अनिल कुमार, कमल सिंह, टिंकू अपनी परचून की दुकान पर शराब पिलाते हैं। इस कारण लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। दो दिन पहले शराब पीने एक युवक कार से आया था। उसने उनके काउंटर में टक्कर मार दी। विरोध करने पर झगड़ा करने लगा। इस पर पुलिस से शिकायत की।

ये भी पढ़ें - दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस

पुलिस को दिखाने के लिए बना रहा था वीडियो 

परिजन ने बताया कि मामले में पुलिस ने शराब पिलाते का वीडियो बनाने के लिए बोल दिया था। बृहस्पतिवार को लोग जब शराब पीने आए तो जगदीश मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। तभी आरोपियों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से पीटा। बड़े भाई को बचाने के लिए छोटा भाई मनीष आया। आरोपियों ने उसे भी पीटा। बचाने आईं दो बहन और पत्नी को भी चोटें लगी हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेरहम ससुराल वाले: तारीख करने आई थी विवाहिता, बाल पकड़कर पीटा, लोग बनाते रहे VIDEO

मुकदमा हुआ दर्ज

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक समरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीन नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाभी की छोटी बहन से हुआ प्यार: करना चाहता था शादी, मना करने पर लड़की के मां-बाप को मारी गोली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें