फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मंटोला में भवन पर कब्जे को लेकर विवाद, पुलिस से भिड़ीं महिलाएं, पथराव से मची अफरातफरी

Tue, 15 Nov 2022 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना मंटोला क्षेत्र के मीरा हुसैनी चौराहे पर एक पुराने भवन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। झगड़े के दौरान ईंट-पत्थर भी फेंके गए। 
विज्ञापन
मंटोला में मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंटोला क्षेत्र के मीरा हुसैनी में मंगलवार दोपहर को एक भवन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। विवाद बढ़ने पर कुछ ने पत्थर फेंक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाद में एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। तब कहीं विवाद शांत हो सका। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। विवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मीरा हुसैनी चौराहे के पास एक भवन है। इसे नाई की मंडी का रहने वाला जावेद अपनी बताता है। इसे दुकान बता रहा है, उसने कुछ कागजात भी दिखाए हैं। थाना दिवस में शिकायत की थी। उधर, घनश्याम, कमल सिंह, रवि, रामबाबू इसे अहेरिया समाज का पंचायती भवन बताया है। दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है।

पथराव से मची अफरातफरी

मंगलवार दोपहर 12:30 बजे जावेद दुकान पर आया था, तभी अहेरिया समाज की महिलाएं सहित अन्य लोग आ गए। दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के बाद खींचतान हो गई। महिलाओं ने चप्पलें उठा लीं। कुछ ने ईंट-पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। सूचना पर पीआरवी पहुंच गई, महिलाएं पुलिस से भी उलझ गईं। उन्होंने अभद्रता कर दी। कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, उन्हें भी दौड़ा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

बाद में एसपी सिटी के साथ नाई की मंडी, कोतवाली की फोर्स पहुंची। तब विवाद खत्म हुआ। थाना मंटोला के प्रभारी ने बताया कि कमल, दो महिलाओं और जावेद को गिरफ्तार किया है। चारों का शांति भंग में चालान किया गया है। पुलिस पथराव की जांच कर रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।

आरोप : पुलिस ने नहीं की सुनवाई

मीरा हुसैनी में भवन को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। मगर, पुलिस विवाद नहीं सुलझा पा रही है। भवन पर अपना दावा करने वाले घनश्याम की पत्नी जावित्री का कहना था कि मंटोला पुलिस सुनवाई नहीं करती है। उन्हें ही शांतिभंग में बंद कर दिया जाता है। जबरन उनके पंचायती भवन पर कब्जा किया जा रहा है। पुलिस अब तक विवाद को नहीं सुलझा सकी है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में शिकायत करने कुछ लोग कागजात लेकर एसपी सिटी के ऑफिस भी पहुंचे, उन्होंने पुलिस को दस्तावेज दिखाए। 

पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

मंटोला मिश्रित आबादी इलाका है। जिस जगह पर विवाद हुआ, वहां पर पूर्व में एक हत्या भी हुई थी। दो पक्षों में विवाद के बाद दुकानदार दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि कही सांप्रदायिक तनाव न हो जाए। पुलिस के सामने भी लोग हंगामा रहे थे। मार्ग पर जाम भी लग गया। बाद में फोर्स के पहुंचने पर भीड़ को हटाया गया। तब मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें